Home » जिला एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जिला एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

by Bhupendra Sahu

महासमुंद जिला प्रशासन तथा खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में संपन्न किया गया। शिविर में तैराकी, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बॉल बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, नेटबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, खो खो, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, वेट लिफ्टिंग, योगा, रग्बी, हॉकी, एथेलेटिक्स, फुटबॉल, कराते, ताइक्वांडो इत्यादि खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया। जिले भर में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ समर कैंप में भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद श्रीमति राशि त्रिभुवन महिलांग, सभापति जनपद पंचायत श्री रमाकांत ध्रुव, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद श्री मनोज कुमार धृतलहरे, खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम महासमुंद श्री उमेश साहू मौजूद थे। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद श्रीमती राशि महिलांग ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समर कैंप में जो सीखा उसे जीवन में लागू करे। पालकों को धन्यवाद दिया की बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भेजा। पालकों के आने से बच्चों को सिखाएं जा रहे कौशल देखने को मिलता है एवं बच्चों का उत्साहवर्धन होता हैं। जिले के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रौशन करें। खेल में तरक्की हो रहा हैं इसके लिए खेल अधिकारी को बधाई दी गई। बच्चों के लिए दो शब्द में कहा कि *जब तक न सफल हो, निंद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़कर, मत भागों तुम। यूं ही किसी की जय जय कार नहीं होती, संघर्ष करने वालो की कभी हार नहीं होती।* बच्चों को सीखने के लिए प्रशिक्षक काफी मेहनत करते है इसके लिए प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में योगा का प्रर्दशन सत्य नारायण एवं नंदनी ध्रुव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर योग आसन किया। योगा के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी तिलक साहू स्वर्ण पदक विजेता, गुणवंत साहू स्वर्ण पदक विजेता, देवेंद्र दिवान कांस्य पदक विजेता, कु.तेजश्विनी चंद्राकर कांस्य पदक विजेता को राशि महिलांग ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कराते खेल में आनंद वैष्णव एवं अभय दास के नेतृत्व में एक साथ कराते खेल में काता, कुमीते का प्रर्दशन किया जिसमें खिलाड़ी सृष्टि साहू , नाईमा कुरैशी, कृष्णा पटेल व अन्य खिलाड़ी शामिल हुए। कराते में नीलकंठ एवं खुशबू साहू, शेखर साहू के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बालिका आत्मरक्षा, लाठी चाल, डिफेंस, लूट पाट से बचाव इत्यादि कौशल का प्रर्दशन किया ।
बॉस्केटबॉल में शुभम तिवारी, के नेतृत्व में दिव्या रंगारी, आकाश, लालू, कुलेश्वर, सिघ्दू, आशिष ने अलग अलग तरीके से ड्रिबल कर प्रर्दशन किया।
ताईक्वांडो में भीषण मांडले, नीलम यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मंच पर मौजूद अतिथियों के सामने बेहतर खेल कौशल का प्रर्दशन किया। दर्शकों ने खूब सराहना करते हुए आनंद लिया। जिले के खिलाड़ी जिन्होंने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनको अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक को प्रमाण पत्र एवम् मोमेंटो, कैप प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More