Home » आरबीजेड ज्वैलर्स ने आईपीओ के लिए डीआरएचपी किया दाखिल

आरबीजेड ज्वैलर्स ने आईपीओ के लिए डीआरएचपी किया दाखिल

by Bhupendra Sahu

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद स्थित बी2बी एवं रिटेल ज्वैलर आरबीजेड ज्वेलर्स ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दायर किया है। आरबीजेड ज्वेलर्स की ओर से शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कंपनी भारत में स्वर्ण आभूषणों के अग्रणी संगठित विनिर्माताओं में से एक है। कंपनी प्राचीन स्वर्ण आभूषणों में विशेषज्ञता रखती है तथा भारत में सुप्रतिष्ठित राष्ट्रव्यापी खुदरा विक्रेताओं और अन्य अर्थपूर्ण प्रादेशिक विनिर्माताओं की आवश्यकताओं को पूरा करती है। अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए धन जुटाने हेतु पूंजी बाजार की नियामक संस्था सेबी के समक्ष अपना डीआरएचपी फ़ाइल कर दिया है।

दस रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य वाला यह इश्यू पूरी तरह से एक करोड़ इच्टिी शेयरों का एक नया इश्यू है। यह इश्यू बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से पेश किया जा रहा है जिसमें इश्यू के 50 प्रतिशत अधिक योग्य संस्थागत खरीदारों को आवंटन के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इश्यू का 15 प्रतिशत से कम इश्यू गैर-संस्थागत बोलीदाताओं के लिए आवंटन के लिए उपलब्ध नहीं होगा और इश्यू के 35 प्रतिशत कम रिटेल व्यक्तिगत बोलीदाताओं को आवंटन के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
डीआरएचपी के अनुसार इश्यू से प्राप्त धन का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए 80.75 करोड़ रुपये की सीमा तक किया जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More