Home » तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनीं इगा स्विटेक

तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनीं इगा स्विटेक

by Bhupendra Sahu

पेरिस। टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन 2023 का महिला सिंग्ल्स का खिताब पोलैंड की इगा स्विटेक में जीत लिया है। इगा ने फाइनल मैच में चेक रिपब्लिक की कैरोलीना मुकोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया।दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वांटेक ने वर्ष 2020 में पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

तब से 4 साल के अपने करियर में वो तीन बार (वर्ष 2022 और 2023) इस ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुकी हैं। हालांकि ओवरऑल ग्रैंड स्लैम के तौर पर उनके नाम चार खिताब हैं।

तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने के अलावा उन्होंने एक बार वर्ष 2022 में यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More