Home » सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 1000 रूपए, हर महीने जल्द मिलेंगे 3000 रूपए

सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 1000 रूपए, हर महीने जल्द मिलेंगे 3000 रूपए

by Bhupendra Sahu

जबलपुर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कहा कि लाड़ली बहना योजना में इस समय 1,000 रुपये डाल रहा हूं। जल्द ही इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी इंतजाम हुआ है तो 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह तक ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम हुआ तो मैं इसे 1,250 रुपये कर दूंगा। पैसे का इंतजाम हुआ तो बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दूंगा। आने वाले समय में जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम हो जाएगा, 1,750 रुपये करूंगा। उसके बाद 2,000 रुपया महीना कर दूंगा। उसके बाद भी शिवराज नहीं रुकेगा। जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम होगा, 2,000 से 2,250, 2,250 से 2,500, 2,500 रुपये से 2,750 और 2,750 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया जाएगा। 3,000 रुपये कर दूंगा तो दिक्कत नहीं होगी।

मेरी बहनों को लखपति होना चाहिए
शिवराज ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर महिला हर महीने कम से कम दस हजार रुपये कमाएं। आजीविका योजना की महिलाएं एक लाख रुपये से अधिक हर साल कमा रही हैं। स्वसहायता समूहों के माध्यम से बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। आजीविका मिशन में काम किया तो आपका भाई आपको लखपति बना देगा। आप लखपति क्लब में आ जाएंगी। शिवराज ने साफ कर दिया कि जरूरी नहीं है कि आज ही खातों में पैसा आ जाए। कई महिलाओं के खातों में कल जाएगा। प्रोसेस में देर लगती है। इस वजह से कल-परसों तक इंतजार करना। ट्रांजेक्शन फेल हुआ तो चिंता मत करना। उसे भी जांच-पड़ताल के बाद ठीक करवा देंगे। अभी तक 23 साल या उससे ज्यादा की महिलाएं शादी-शुदा होती थी, उन्हें योजना का लाभ मिलता है। जल्द ही 21 साल की बेटी को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। यह कहने के बाद मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत, अभिनंदन किया।

बड़ी खेरमाई माता मंदिर पहुंचे शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में ऐतिहासिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजा के शुभारंभ के पूर्व प्रसिद्ध बड़ी खेरमाई माता मंदिर में दर्शन-पूजन किए। मैया से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके बाद आयोजन स्थल पहुंचे। वहां वीरांगनाओं के चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

लाड़ली बहन के पैर धोकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
73 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव समेत अन्य मंत्री मौजूद थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर लाड़ली बहना के पैर धोकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसे श्रीफल भेंट किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More