Home » गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता : आईएसआईएस मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, महिला सहित 4 लोग गिरफ्तार

गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता : आईएसआईएस मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, महिला सहित 4 लोग गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

गांधीनगर । बड़ी खबर गुजरात से है। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। एटीएस ने एक महिला समेत 4 लोगों को पोरबंदर से गिरफ्तार किया है। जबकि एक और शख्स को पकडऩे के लिए कई टीमें छापेमारी कर रहीं हैं।

एटीएस ने बताया कि इस मामले में सुमेरा नाम की सूरत की एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए चारों लोग आईएसआईएस के सक्रिय ग्रुप के सदस्य हैं। छापेमारी के दौरान गुजरात एटीएस को कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। ये चारों आईएसआईएस के साथ जुडऩे के लिए भागने की फिराक में थे। ये सभी पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और उनके सीमा पार के आकाओं के इशारों पर रेडिकलाइज हुए थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More