Home » जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय स्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी कामयाबी का परचम लहराया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड होने वाली है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर से भी बात की गई थी लेकिन बात नहीं बनी।

यदि सबकुछ सही रहा तो प्रियंका, जूनियर एनटीआर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। जूनियर एनटीआर इस फिल्म के अलावा ‘देवराÓ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवराÓ में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More