Home » प्रियंका गांधी 12 को जबलपुर आएंगी पांच गारंटी का कर सकती हैं ऐलान

प्रियंका गांधी 12 को जबलपुर आएंगी पांच गारंटी का कर सकती हैं ऐलान

by Bhupendra Sahu

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आएंगी। वे जबलपुर से मप्र में कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। महत्वपूर्ण बात यह हे कि प्रियंका गांधी सभा में पांच गारंटी का ऐलान कर सकती हंै। इनमें नारी सम्मान योजना में प्रत्येक महिला को हर महीने 1500 रुपए दिया जाना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना, किसान कर्जमाफी और 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ व 200 यूनिट तक हाफ की गारंटी शामिल है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो पार्टी इन्हें सबसे लागू करेगी।

मप्र कांग्रेस कमेटी ने इन पांचों घोषणाओं को वचन पत्र में प्रमुखता से शामिल किया है। कांग्रेस चुनाव में अपने लिए इन पांचों वादों को तुरुप का इक्का मानकर चल रही है। पीसीसी प्रमुख कमलनाथ अपनी जनसभाओं में पहले ही इन घोषणाओं का जिक्र कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आंनद जाट का कहना है कि प्रियंका गांधी महाकौशल क्षेत्र से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। यह पीसीसी चीफ कमलनज्ञथ के प्रभुत्व वाला क्षेत्र है।

वे जबलपुर में कुछ बड़ी चुनावी घोषणाएं कर सकती हैं। गौरतलब है किपिछले साल 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सोलम में प्रियंका गांधी ने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए एक लाख सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की गारंटी दी थी। वहीं, कर्नाटक में राहुल गांधी ने 200 यूनिट फ्री बिजली, गरीबों को दस किलो चावल जैसी पांच गारंटी दी थी। दोनों ही राज्यों में पार्टी की सरकार बनने का सबसे पहले इन गारंटी पर अमल किया गया। अब पार्टी मप्र में इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More