काकामिगाहारा भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां जूनियर एशिया कप 2023 के अपने तीसरे मैच में कोरिया के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला। युजिन ली (15) और जियोन चोई (30) ने कोरिया के लिए गोल किए, जबकि दीपिका सोरेंग (43) और दीपिका (54) ने गोल कर भारत को बराबरी दिलाई।
भारत ड्रॉ मैच में अंक बांटने में सफल रहा और पूल ए में शीर्ष पर कायम है। कोरियाई टीम मैच की शुरुआत में ही लय में आ गई और पहले क्वार्टर में भारत पर हावी रही। कोरिया ने कुछ पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन भुनाने में नाकाम रहा। हालांकि, युजिन ली ने सर्किल के अंदर से लगाए गए शॉट से मैदानी गोल कर कोरिया को शुरुआती बढ़त दिलाई।