Home » उम्रकैद की सजा सुनते ही जेल में बेचैन हो गया माफिया डान मुख्तार अंसारी

उम्रकैद की सजा सुनते ही जेल में बेचैन हो गया माफिया डान मुख्तार अंसारी

by Bhupendra Sahu

बांदा । मंडल कारागार में निरूद्ध माफिया डान मुख्तार अंसारी उस समय बुरी तरह बेचैन हो गया जब वाराणसी की एमपीएमएलए कोर्ट ने उसे अवधेश राय हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। उसे यह सजा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनाई गई।

ज्ञात रहे माफिया डान मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में निरूद्ध था। जिसे यूपी में चल रहे अनेक मामलों में वांछित होने के कारण उसे यहां लाया गया था। पिछले डेढ साल से माफिया यहां जिला जल में बैरिक नंबर 15 में निरूद्ध है। जेल में भी माफिया डान के माथे पर पसीना झलक जाता जब अचानक डीएम और एसपी का छापा पड़ जाता। ऐसे ही पिछले दिनों जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जेल में अचानक छापा डाला था जिसमें उसकी बैरिक में तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज मिले थे। जांच के दौरान उन दस्तावेजों में अनेक गड़बडिय़ां पाई गई।

हालांकि पुलिस अधीक्षक ने दस्तावेजों की जांच के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिए थे। जांच के बाद एक नया मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में भी मुख्तार अंसारी की परेशानी काफी बढा दी थी जिससे वह जेल के अंदर काफी बेचैनी सी महसूस कर रहा था। उसके बाद उसकी मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को माफिया डान अंसारी की बेचैनी उस समय और बढ़ गई जब अवधेशराय हत्याकांड मामले में वाराणसी के एमपीएमएलए कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को माफिया डान मुख्तार अंसारी की वाराणसी की एमपीएमएलए कोर्ट में अवधेश राय हत्याकांड के मामले में पेशी थी जो वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उसकी पेशी कराई गई और जैसे ही उसे कोर्ट ने हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई तो जेल में ही माफिया डान मुख्तार अपने दोनों हाथों से सर को पकड़कर बैठ गया और काफी देर तक बुरी तरह से बेचैन रहा। काफी समय बाद वह सामान्य स्थिति में आ सका।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More