Home » देश-प्रदेश की खुशहाली व तरक्की तथा दुनिया में सुख-शांति और समृद्धि की दुआ करें

देश-प्रदेश की खुशहाली व तरक्की तथा दुनिया में सुख-शांति और समृद्धि की दुआ करें

by Bhupendra Sahu

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज हज-2023 के लिए प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हज यात्रियों को यात्रा के मुबारक देते हुए उनसे हज के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की तरक्की और खुशहाली तथा भारत व पूरी दुनिया के लिए सुख-शांति और समृद्धि की दुआ करने की अपील की। इस मौके पर हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें हज किट प्रदान किया गया।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की लगातार कोशिश है कि प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य हज कमेटी को हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का नाम देश में हज यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने वाली राज्य हज कमेटियों में शुमार किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य हम कमेटी द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का अनुशरण स्वयं केन्द्रीय हज कमेटी और देश की अन्य राज्य कमेटियों द्वारा किया जा रहा है। देश में सबसे पहले हज गाईड मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत, निःशुल्क ऑनलाईन हज आवेदन करने की सुविधा, हाजियों को हज किट, फर्स्ट एड किट छत्तीसगढ़ हज कमेटी ने उपलब्ध कराया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More