Home » जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती… मुख्यमंत्री ने गोबर से बने दिए से किया दीपदान

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती… मुख्यमंत्री ने गोबर से बने दिए से किया दीपदान

by Bhupendra Sahu
  • प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया।

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैय्या साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More