Home » कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं…

कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं…

by Bhupendra Sahu

रायपुर कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया। बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र कुम्हारी के लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व 129 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तालाब हमारे संस्कृति के केन्द्र बिन्दु तो है साथ ही भूजल स्तर को बनाये रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तालाबांे के संवर्धन से भूजल स्तर में सुधार भी होता है और हमारी सरकार इस दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है। शहरों एवं गांवों में भूजल स्तर में सुधार के लिए निरंतर कदम उठाये गये है। उन्होंने कहा कि बड़े तरिया हमारे इन्हीं प्रयासों का एक उदाहरण है।

बड़े तरिया में आप सभी को टॉय ट्रेन, शानदार झूले, चौपाटी, ग्रीन टनल, म्युजिकल, फाउण्टेन लेजर शो, विडियो प्रोजेक्टर एवं शानदार पार्क देखने को मिल रहा है। 70 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ को दूसरी जगह से लाकर बडे़ तरिया में पुनर्जीवित किया गया है। इस प्रयास में एक संदेश है कि हमें अपनी प्रकृति एवं पुरखो की धरोहर को हर हाल में सहेजना होगा। यह तालाब कुम्हारी नगर पालिक एवं इससे लगे क्षेत्र के लोगो के लिए स्वस्थ मनोरंजन का केन्द्र बनेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तालाब एवं पार्क को संजो कर रखें, ये हमारी सामुहिक जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या आम नागरिक उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More