Home » दा गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हुए राष्ट्रीय गतका कप के लिए जालंधर रवाना

दा गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हुए राष्ट्रीय गतका कप के लिए जालंधर रवाना

by Bhupendra Sahu

भिलाई। दा गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने 9वां एक ओंकार राष्ट्रीय गतका कप के लिए टीम जालंधर रवाना हुईं। गतका संघ के अध्यक्ष तथा सेक्रेटरी के. अहमद ने बताया कि जालंधर में गतका कप का आयोजन पंजाब में किया जा रहा है जो कि दिनांक 4 जून से 5 तारीख तक जून 2023 में किया जा रहा है।

उसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ की टीम आज भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव  के द्वारा खिलाडिय़ों को आशीर्वाद एवं पुरस्कार देकर रवाना किया गया इस अवसर पर पूर्व वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सौरभ मिश्रा  उपस्थित थे टीम में 14 खिलाड़ी एवं एक प्रशिक्षक भाग लेने के लिए जा रहा है बता दे कि छत्तीसगढ़ के यह खिलाड़ी पहले भी खेलो इंडिया जो मध्यप्रदेश में मंडला शहर में जनवरी में आयोजित की गई थी उसमें यही खिलाड़ी खेलो इंडिया की में भाग लिया था ।

इस वर्ष जो नेशनल गेम्स गोवा में आयोजित होने जा रहा है उसमें भी गतका फेडरेशन को शामिल कर लिया गया है गतका खिलाडिय़ों के लिए एक अच्छी खुशखबरी है जो टीम खेलने जा रही है नाम इस प्रकार हैं बालिका वर्ग में नीलिमा देशमुख, रणदीप कौर, संध्या, जयंती बाग ,पायल, हिमांशु सोना ,हरप्रीत कौर, संजना महतो, बालक वर्ग में राहुल, दिनेश ,किशन ,अनिकेत, के निमेष, रविंद्र, टीम कोच राहुल रेड्डी है छत्तीसगढ़ कमेटी के सभी सदस्यों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More