दुर्ग। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपुजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़, कृषि सभापति योगिता चंद्राकर,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन,जेल संदर्शक भरत साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, सरर्पंच ग्राम मोहलई खेमीन निषाद, सरपंच कोटनी मनोज साहू , सरपंच पिपरछेड़ी बाल किशन ठाकुर, सरपंच महमरा , जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर मिश्रा सहित राजीव युवा मितान के सदस्य गण कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर गृह मंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।