Home » उमस भरे मौसम में मेकअप से ज्यादा दें लिपस्टिक पर ध्यान, करती है आकर्षण बढ़ाने का काम

उमस भरे मौसम में मेकअप से ज्यादा दें लिपस्टिक पर ध्यान, करती है आकर्षण बढ़ाने का काम

by Bhupendra Sahu

मॉनसून और गर्मी के संगम का यह मौसम उमस पैदा करता है जिससे पसीना और चिपचिपापन होने लगता है। यह मौसम महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनता है, क्योंकि उनके चेहरे पर मेकअप सही से टिक नहीं पाता और लुक खराब होने लगता है। ऐसे में महिलाओं को मेकअप से ज्यादा ध्यान लिपस्टिक पर देना चाहिए। जो अपनी खूबसूरती से आपका आकर्षण बढ़ाने का काम करती है। इसके लिए आपको जरूरत है लिपस्टिक के सही शेड की। आज हम अपने पाठकों को परफेक्ट लुक देने वाले लिपस्टिक के खूबसूरत शेड की जानकारी देने जा रहे हैं—

फ्यूशिया पिंक कलर
चेहरे को बिना मेकअप भी खूबसूरत दिखाना है तो बस टोनर से चेहरे की त्वचा को साफ कर एक अच्छे से लिप कलर को अप्लाई करें। फ्यूशिया पिंक कलर का शेड इस मौसम में चेहरे को खूबसूरत लुक देगा। उमसभरी गर्मी में इस कलर का लिप कलर फ्रेश लुक देता है।
कोरल शेड
कोरल शेड का लिप कलर फॉर्मल लुक के साथ ही ब्राइट स्किन टोन पर सूट करता है। क्रीमी टेक्सचर होने के साथ ही ये ट्रेंड में भी है। वहीं जूम मीटिंग के लिए भी ये शेड बिल्कुल परफेक्ट है।
न्यूड शेड लिप कलर
अगर आप नेचुरल लुक के साथ ही बोल्ड लुक चाहती हैं तो आजकल न्यूड शेड या फिर ब्राउन शेड के लिपकलर भी बेस्ट ऑप्शन हैं। वहीं इस लिप शेड के साथ ब्राउन कलर का आईशैडो भी मैच किया जा सकता है। जो आपको गॉर्जियस लुक देगा।
चेरी लिप्स
अगर आप प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं तो चेरी लिप कलर भी परफेक्ट लगेगा। अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में वो चेरी लिप शेड की लिपस्टिक लगाएं नजर आती हैं। जिसके साथ शिमरी आईशैडो और मस्कारे के साथ लुक को पूरा किया गया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More