Home » कर्नाटक में असंतोष की आग के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में असंतोष की आग के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरू । कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने आज मंत्रिमंडल विस्तार किया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इनमें नौ लोग पहली बार विधायक बने हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं।

इस प्रकार अब कर्नाटक कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए है. इनमें 10 ने 20 मई को ही शपथ ले ली थी, जिनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खडग़े, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान शामिल हैं। कर्नाटक कांग्रेस के 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इन नेताओं में दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एमसी सुधाकर, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर और बी नागेंद्र शामिल है।?

मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद ने कर्नाटक कांग्रेस में असंतोष को हवा दे दी है, जो 10 मई के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापस आई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, किसी ने भी इस संबंध में सामने आने और बयान जारी करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने पुष्टि की कि कैबिनेट बर्थ से चूकने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में असंतोष है। वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के करीबी बी.के. हरिप्रसाद एमएलसी और परिषद में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता आर.वी. देशपांडे, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, उन्हें भी पार्टी ने नजरअंदाज कर दिया है। सूत्र ने बताया कि नई दिल्ली में भारी लॉबिंग के बाद भी वरिष्ठ नेता को मदद नहीं मिली। राज्य इकाई ने आरोप लगाया है कि साधन संपन्न देशपांडे ने मुश्किल समय में पार्टी की मदद नहीं की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More