Home » खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के भव्य आगाज की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के भव्य आगाज की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली तीन जून तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में देश भर से 200 विश्वविद्यालयों से चार हजार से अधिक खिलाड़ी 21 खेलों में 1900 पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर खास मेहमान होंगे। यूपी की मेजबानी में गुरुवार को तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज बीबीडी यूनिवर्सिटी प्रांगण में किया जाएगा।

पीएम मोदी वर्चुअली मौजूद होकर इस आयोजन के शुभारंभ की घोषणा करेंगे। तीन जून तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में देश भर से 200 विश्वविद्यालयों से चार हजार से अधिक खिलाड़ी 21 खेलों में 1900 पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर खास मेहमान होंगे।

उद्घाटन समारोह शाम 6.50 से शुरू होगा। 70 मिनट तक चलने वाले समारोह के दौरान जहां भारतीय सेना के बैंड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। अगली कड़ी में मशाल का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके बाद राजकीय पशु बारहसिंगा से प्रेरित खेलों का शुभंकर जीतू भी समारोह का एक अभिन्न हिस्सा होगा।

समारोह का समापन मशहूर गायक कैलाश खेर की विशेष प्रस्तुति के साथ किया जाएगा। बताते चलें कि गौतमबुद्धनगर के शहीद विजय सिंह पथिक (एसवीएसपी) स्टेडियम में 23 मई से पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में कबड्डी के ग्रुप लीग की शुरुआत हो गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More