Home » 400 मीटर दौड़ की सबसे तेज धाविका बनना चाहती हैं प्रिया, कहा- एशियाई खेलों में पदक जीतना है लक्ष्य

400 मीटर दौड़ की सबसे तेज धाविका बनना चाहती हैं प्रिया, कहा- एशियाई खेलों में पदक जीतना है लक्ष्य

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली 2021 में प्रिया 52.77 सेकंड के समय के साथ देश की सबसे तेज 400 मीटर की धाविका बनी थीं और उस समय उनकी उम 18 साल की थी। इसके बाद वह दो विश्व अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाई थीं। भारतीय महिला एथलीट प्रिया एच मोहन देश की 400 मीटर दौड़ की सबसे तेज धाविका बनना चाहती हैं। प्रिया चोट से ठीक होने के बाद अभ्यास पर लौट चुकी हैं और एशियाई खेलों में क्यूबा के कोच एनियेर गार्सिया के मार्गदर्शन में पदक जीतना चाहती हैं।

18 साल की उम्र में हासिल की थी उपलब्धि
2021 में प्रिया 52.77 सेकंड के समय के साथ देश की सबसे तेज 400 मीटर की धाविका बनी थीं और उस समय उनकी उम 18 साल की थी। इसके बाद वह दो विश्व अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाई थीं।

उन्होंने कहा, ‘मेरे कॅरिअर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। कई बार आप ऊपर जाते हैं और फिर नीचे जाते हैं। खिलाड़ियों की जिंदगी में नीचे आना जरूरी है क्योंकि फिर वह मजबूती के साथ वापसी कर सकता है। मैने नए कोच के साथ शुरुआत कर दी है। मुझे कई लक्ष्य हासिल करने हैं। मैं 2023 में देश की सबसे तेज 400 मीटर की धाविका बनना चाहती हूं और एशियाई खेलों में पदक जीतना चाहती हूं।’

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More