भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 12 मई 2023 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3.55 बिलियन डॉलर की छलांग के साथ 599.53 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। पिछले दो हफ्ते आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में 11.7 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत के पास एक मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार है। अगले पांच-छह साल में खराब-से-खराब परिस्थितियों में देश की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार संतोषजनक स्थिति में है।
11.7 बिलियन डॉलर का उछाल
बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 12 मई 2023 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3.55 बिलियन डॉलर की छलांग के साथ 599.53 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। पिछले दो हफ्ते आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में 11.7 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। इससे पहले 5 मई को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 595.97 अरब डॉलर रहा था।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि सरकारी प्रयासों ने मुद्रास्फीति के प्रबंधन में मदद की है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि रिजर्व बैंक ने भी इसे ‘मान्यता’ देते हुए पिछली मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।