Home » एलआईसी का लाभ 5 गुना से अधिक बढ़कर 13191 करोड़, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 35997 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

एलआईसी का लाभ 5 गुना से अधिक बढ़कर 13191 करोड़, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 35997 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। एलआईसी ने बुधवार को बताया कि उसके बोर्ड ने 2022-23 के लिए प्रति शेयर तीन रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है। उधर, मार्च, 2022 अंत तक कंपनी का सकल एनपीए 6.03 फीसदी से घटकर 2.56 फीसदी के स्तर पर आ गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 2022-23 की चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 5 गुना से अधिक बढ़कर 13,191 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,409 करोड़ था।

हालांकि, एलआईसी की कुल आय 2,15,487 करोड़ से घटकर 2,01,022 करोड़ रह गई। पहले साल की प्रीमियम से कमाई भी घटकर 12,852 करोड़ रह गई। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान एलआईसी का शुद्ध लाभ करीब 9 गुना बढ़कर 35,997 करोड़ पहुंच गया।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More