Home » जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने निकाली यातायात जागरूकता बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने निकाली यातायात जागरूकता बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक

by Bhupendra Sahu

खैरागढ़ नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जनप्रतिनिधियों और जिला व पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ ने मंगलवार को यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली। इस दौरान बाइक और स्कूटी में हेलमेट के साथ सवार होकर रैली का नेतृत्व विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस पी अंकिता शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, संगठन सदस्य, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

*रैली का नेतृत्व विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस पी अंकिता शर्मा ने किया*
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के बैनर तले यातायात जागरूकता रैली मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना हुई। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड चौक, जयस्तंभ चौक, इतवारी बाजार, अमलीपारा चौक, दाऊचौरा चौक आदि का भ्रमण करते हुए अंत मे सर्किट हाउस खैरागढ़ पहुँची। यहां पर आयोजकों की और से रैली का विधिवत समापन किया गया। जागरूकता बाइक रैली की मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी अंकिता शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More