Home » रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

by Bhupendra Sahu
  • 71 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रायपुर रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय आरंभ होंगे। बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ होगा। कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में ग्राम चिर्रा में भेंट मुलाकात के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 71 करोड़ 23 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रुपए के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की फीडबैक की जानकारी ली।

कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा खेत खरीद लिया, पढ़ाई करा दी, जेवर भी लिया और बेटी की शादी भी कर दी- बीते साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की योजनाओं का जमीनी असर किस तरह हो रहा है और किसानों की आर्थिक स्थिति कैसे समृद्ध हो रही है, इसकी झलक उस समय मिली जब मुख्यमंत्री ने किसानों से योजनाओं की फीडबैक लिया। मेजना राठिया ने बताया कि उनकी 2 लाख 64 हजार रुपए की कर्जमाफी हुई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और कृषि हित से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ लिया है। इससे बहुत से शुभ काम घर में किये हैं। खेत खरीद लिया है। बच्चों की अच्छे से पढ़ाई करा ली है और बेटी की शादी भी खेती में हुई आय से हुई है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More