Home » सगाई के दौरान फूट-फूट कर रोए परिणीति के पिता, तस्वीर हो रही वायरल

सगाई के दौरान फूट-फूट कर रोए परिणीति के पिता, तस्वीर हो रही वायरल

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की कई अनदेखी तस्वीरे शेयर की, जिसमें उनके पिता भावुक होते हुए और आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में, परिणीति ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है और अरदास के लिए हाथ जोड़े हुए हैं।

एक तस्वीर में परिणीति के पीछे बैठे उनके पिता पवन चोपड़ा अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।
परिणीति ने कैप्शन दिया: अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद मिला, बहुत अच्छा महसूस हुआ। हमारी सगाई में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है।
एक्ट्रेस ने 13 मई को नई दिल्ली में आप नेता राघव से सगाई की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और कुछ प्रसिद्ध राजनेताओं ने भाग लिया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More