नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स ने जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 के 67वें लीग मैच में हराया। वैसे ही आईपीएल के 16वें सीजन के प्लेऑफ के लिए चलीफाई भी कर लिया है। चेन्नई ने दिल्ली की टीम को इस मैच में 77 रनों से हरा कर प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री की है। इतना ही नहीं, एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम ने लगभग दूसरा स्थान भी प्वाइंट्स टेबल में हासिल कर लिया है, क्योंकि इस स्थान पर रहकर टीम को फाइनल में पहुंचने के दो चांस मिलते हैं।
यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें चेन्नई टीम के ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे ने धमाकेदार पारी खेली।
चेन्नई की टीम के खाते में अब 17 अंक हो गए हैं। लखनऊ के भी उतने अंक हो सकते हैं, लेकिन लखनऊ को नेट रन रेट के हिसाब से चेन्नई से आगे निकलने के लिए बड़े अंतर से केकेआर को हराना होगा। आईपीएल 2023 का 68वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। अगर मैच में एलएसजी को नंबर 2 पर पहुंचने के लिए 97 रनों से जीत चाहिए।
00