Home » यूएस में आपका जबरदस्त क्रेज, मुझे आपका ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए, जब पीएम मोदी से बोले बाइडेन

यूएस में आपका जबरदस्त क्रेज, मुझे आपका ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए, जब पीएम मोदी से बोले बाइडेन

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी शहर हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पीएम मोदी ने चड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है लेकिन अब तो दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी ऐसा लगता है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता के कायल हो गए हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तो प्रधानमंत्री मोदी के इतने प्रशंसक बन चुके हैं कि वह उनका ऑटोग्राफ लेने की बात करने लगे हैं।

जापान में चड बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जिस तरह से पीएम मोदी के पास आकर उनके गले लगे, उसे पूरी दुनिया ने देखा। अब खबर आई है कि चड बैठक के दौरान जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके पास कई शीर्ष नागरिकों की इतने आवदेन आ रहे हैं कि उन्हें काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पीएम मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। जो बाइडन ने पीएम मोदी से ये भी कहा कि ‘उन्हें पीएम मोदी का ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए। चड बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी पीएम मोदी की लोकप्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिडनी में कम्युनिटी रिसेप्शन की क्षमता 20 हजार लोगों की है लेकिन अभी भी उनके पास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इतने आवेदन आ रहे हैं कि वह सभी को शामिल नहीं कर पाएंगे।

अल्बानीज ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में शामिल हुए थे। बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी जापान से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर जी7 सम्मेलन में शामिल होने जापान दौरे पर हैं। जापान में चड की बैठक भी हो रही है, जो पहले ऑस्ट्रेलिया में होनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के अपना दौरा बीच में ही स्वदेश लौटने के चलते चड की बैठक जापान में ही हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भारत चड बैठक की मेजबानी करना चाहता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More