Home » तीन दिन के बाद बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 298 अंक चढ़ा, निफ्टी 18200 के पार

तीन दिन के बाद बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 298 अंक चढ़ा, निफ्टी 18200 के पार

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 297.94 अंकों की बढ़त के साथ 61,729.68 अंकों पर जबकि निफ्टी 73.45 अंक मजबूत होकर 18203.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान टाटा मोटर्स के शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ जबकि टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हालांकि घरेलू शेयर बाजार में निर्णायक दिशा की कमी देखी गई, लेकिन आखिरकार यह सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों का बाजार पर पड़ा सकारात्मक असर
नायर के अनुसार अमेरिकी बाजार में ऋण सीमा वार्ता में प्रगति और उम्मीद बेरोजगारी के मजबूत आंकड़ों से सकारात्मक रुझान दिखा। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती इस बात के संकेत देते हैं कि फेडरल रिजर्व एक विस्तारित अवधि के लिए नीतिगत दरों को ऊंचा बनाए रख सकता है। शुक्रवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.67 रुपये (अस्थायी) के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More