Home » धर्मांतरण का कुचक्र चलने नहीं देंगे : शिवराज

धर्मांतरण का कुचक्र चलने नहीं देंगे : शिवराज

by Bhupendra Sahu

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। हिज्ब-उल-तहरीर (एचयूटी) के सदस्य सौरभ राजवैद्या जैन ने धर्म परिवर्तन में जाकिर नाइक के कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात की। मुख्यमंत्री ने हिज्ब-उल-तहरीक पर हुर्ठ कार्रवाई पर कहा कि जो तथ्य सामने आए हैं, उनकी गहराई में हम जा रहे हैं। एक चीज साफ है कि लव हिजाद, धर्मांतरण और इसके बाद आतंकवादी गतिविधियां, असंतोष फैलाने की कोशिश करना, ये हमने बहुत गंभीरता से लिया है।

सीएम ने आगे कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि न तो लव जिहाद चलेगा, धर्मांतरण का कुचक्र चलने नहीं देंगे। हमने पहले भी सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस तरह की गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। पूछताछ की जा रही है। एटीएस सेंट्रल एजेंसीज के साथ मिलकर काम कर रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जाकिर नाइक के भाषण सुनकर सौरभ ने धर्म परितर्वन करने का निर्णय लिया था। इसका जवाब जाकिर नाइक को शांतिदूत कहरने वाले को देना चाहिए। मध्यप्रदेश में एंटी टेरिेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने हिज्ब-उल-तहरीर से जुड़ा बताकर देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में सलीम उर्फ सौरभ जैन को भी गिरफ्तार किया है। सलीन के साथ भोपाल-छिंदवाड़ा के 11 और हैदराबाद के पांच कट्टरपंथियों से एटीएस पूछताछ कर रही है। एटीएस का तर्क है कि आरोपी भारतीय लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर यहां इस्लाम का शासन स्थापित करना चाहते थे।

इसमें हिज्ब-उल-तहरीर के कट्टरपंथी भोपाल मे सलीम उर्फ सौरभ जैन और उनकी पत्नी मानसी उर्फ सुरभि जैन ने इस्लाम धर्म कबूल करने की कहानी बहुत अलग है। सलीम (सौरभ) के पिता अशोक जैन राजवैद्य ने बताया कि 12वीं क्लास तक तो सौरभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं मं जाता रहा। पीएचडी के बाद भोपाल के कॉलेज में प्रोफेसर हो गया। 2003 में कॉल्ेज के प्राूे. कमला ने उसका ब्रेनवॉश शुरु किया वह जाकिर नाइक के वीडियो देखने लगा। उससे मिलने मुंबई गया। मुंबई में ही उसने अपना नाम सौरभ से सलीम कर लिया। फिर बहू मानसी भी रायला बन गई जबकि वह अग्रवाल परिवार से हंै। उन्होंने पोते अनुनय और वात्सयन का नाम यूसुफ और इस्माइल कर दिया। दूसरे लड़के भी अपना रहे इस्लाम धर्म को – जब राजवैद्या से पूछा कि क्या सौरभ के अलावा दूसरे लड़के भी इस तरह से धर्मांतरण कर रहे हैं। जवाब मिला-मुझे सौरभ ने उस समय बताया था कि ऐसा हो रहा है। इंदौर का एक वीरेन्द्र जैन था, उसने भी इस्लाम धर्म कबूल किया थ। उससे मेरा झगड़ा भी हुआ था।उसने एक मुस्लिम लड़की से शादी भी की थी। मैंने उससे कहा था कि शादी करने में दिक्कत नहीं है, लेकिन वो मायके जाए, तो इस्लाम को फॉलो करे। यहां आप तो जैन धर्म को फॉलो करे। उसने मुझसे कहा कि आप तो पागल हो। सौरभ से वास्ता नहींरखनक वाले उसके पिता कहते हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस तरह के आरोप लग रहे हैं वह बंदूक चलाता था, ये हम नहीं मानते। हम सौरभ को जानते हैं, वो बंदूक नहीं चला सकता। ये जरूर है कि वो इस्लाम का एक्सप्लेजनेशन करता था। कई मुसलमानों को ये बुरा लगता था कि नया-नया मुसलमान जोर से अजान दे रहा है। उसने एक बार मुझसे भी कहा था कि वो लोग हम पर विश्वास नहीं करते। कन्वर्टेड लोगों के साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता, ये शिकायत भी एक बार मुझसे की थी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More