Home » सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आवारा कुत्ते ने काटा, लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आवारा कुत्ते ने काटा, लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अर्जुन को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी यदुवीर सिंह से मिलते हुए दिखाया गया है, जहां दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान, अर्जुन ने खुलासा किया कि उन्हें 13 मई को एक कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के चलते वह नेट्स पर गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ रहे हैं। वीडियो में देखकर पता चलता है कि कुत्ते ने अर्जुन के बाएं हाथ पर काटा है। चोट के निशान उनकी उंगलियों के पास ही है। बस गनीमत ये है कि वो निशान उतने गहरे नहीं हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More