Home » महापौर नीरज पाल की पहल से भिलाई के इकलौते अछूते पड़े सिविक सेंटर स्थित पार्क का होगा रेनोवेशन

महापौर नीरज पाल की पहल से भिलाई के इकलौते अछूते पड़े सिविक सेंटर स्थित पार्क का होगा रेनोवेशन

by Bhupendra Sahu

भिलाई सिविक सेंटर में स्थित भिलाई का एकलौता पार्क जो कि बेजान सा हो चुका है, अब महापौर नीरज पाल की पहल से इसका रिनोवेशन का काम होगा। इसके लिए बेहतर प्लान तैयार किया जा रहा है। पार्क के उद्धार के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा भी लिया तथा पार्क के पुनर्जीवन के लिए अधिकारियों से चर्चा की। पार्क का रिनोवेशन करने के लिए आर्किटेक्ट इसका प्लान तैयार कर प्रेजेंटेशन भी देंगे सबसे अच्छा प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट के प्रयोजन के मुताबिक कार्य किया जाएगा। सिविक सेंटर स्थित पार्क काफी समय से देखरेख आदि के अभाव में वीराना सा हो गया है।

विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से अब इस पार्क में वापस रौनकता लौट जाएगी। उप अभियंता श्वेता वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में वर्तमान प्लान के मुताबिक ओपन थिएटर चालू किया जाएगा इसके साथ ही मिनी ट्रेन भी चलाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था, पाथवे लैंडस्कैपिंग जैसे विकास के कार्य होंगे। प्लान में म्यूजिकल फाउंटेन आदि को भी शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिविक सेंटर शहर का प्रमुख स्थल है जहां लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। हॉल ही में सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ परिसर का बेहतरीन सौंदर्यीकरण किया गया है, इसके चलते भिलाई वासी इस परिसर में आनंद ले पा रहे हैं।

आगे इसी तर्ज पर सिविक सेंटर स्थित पार्क को भी आकर्षक बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पार्क के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More