Home » मैं हमेशा से एक फिल्म अभिनेत्री बनना चाहती थी : कावेरी प्रियम

मैं हमेशा से एक फिल्म अभिनेत्री बनना चाहती थी : कावेरी प्रियम

by Bhupendra Sahu

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने बताया कि कैसे वह शुरूआती दिनों में एक फिल्म एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन उन्हें टीवी पर अच्छे अवसर मिलते रहे। कावेरी ने कहा, जब मैंने शुरूआत की तो मैं हमेशा एक फिल्म एक्टर बनना चाहती थी। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था। जब मैं ऑडिशन दे रही थी, तब मेरा मकसद सिर्फ काम करना था, बस काम करो, और तभी टीवी ने मेरा बाहें फैलाकर स्वागत किया। मैं एक टेलीविजन एक्टर नहीं हूं, मैं एक ऐसी एक्टर हूं जो सभी माध्यमों में काम कर सकती हूं।

कावेरी को ‘ये रिश्ते हैं प्यार केÓ, ‘जिद्दी दिल माने नाÓ, ‘दिल दियां गल्लांÓ जैसे शोज के लिए जाना जाता है।
उन्होंने उस भूमिका के बारे में साझा किया जो वह पर्दे पर निभाने की इच्छा रखती हैं।
एक्ट्रेस ने कहा, ऐसे कई किरदार हैं, जिन्हें मैं निभाना चाहती हूं। मैं स्क्रीन पर कुछ एक्शन सीन्स करना पसंद करूंगी या एक स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना पसंद करूंगी। मैं एक हीरोइन भी बनना चाहती हूं और पर्दे पर कुछ हटकर किरदार करना चाहती हूं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More