Home » मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

by Bhupendra Sahu

रायपुर विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशिविभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशिविभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशिविभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान डड़सेना कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, कतिया समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, मोवार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, बरई चौरसिया समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, जगन्नाथ कोलता समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, विश्वकर्मा कल्याण समिति को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, मरार पटेल समाज बिलासपुर द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार प्रगतिशील जायसवाल कन्नौज कलार समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, राठौर समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, अघरिया समाज को छात्रावास भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, मुख्यमंत्री ने भूमुंडा आदिवासी समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की मांग पर भवन के लिए 30 लाख रुपए, कसौधन वैश्य समाज को भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, मुस्लिम समाज को मंगला, उसलापुर क्षेत्र के कब्रिस्तान में बॉउंड्री वाल सहित अन्य निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए, कायस्थ समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, मुस्लिम समाज को रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक-18 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, नेवसा में साहू समाज की मांग पर बेलतरा तहसील में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए, कुशवाहा काछी समाज को भवन नवीनीकरण के लिए 15 लाख रुपए, खटीक समाज को सामजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, निरंकारी मंडल इमली पारा बिलासपुर में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, महरा जाति को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More