Home » कलेक्टर ने कुसमी विकासखंड का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने कुसमी विकासखंड का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

by Bhupendra Sahu

बलरामपुर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने आज विकासखंड कुसमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सामरी में संचालित आदर्श गौठान, नगर पंचायत कुसमी द्वारा संचालित एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) सामरी तथा शंकरगढ़ का अवलोकन कर प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कुसमी-आस्ता-जशपुर मार्ग पर प्रगतिशील पुल निर्माण कार्य का अवलोकन कर निर्माण के संबंध में सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है की बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और क्षेत्र के विकास के लिए चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सामरी में संचालित आदर्श गौठान पहुंचकर वहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय के संबंध में जानकारी ली, तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इसके साथ गौठान में रीपा के अंतर्गत स्थापित होने वाले फ्लाई ऐश ईंट निर्माण संयंत्र, तेल और पोहा मिल के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री एक्का ने नगर पंचायत कुसमी के एस.एल.आर.एम. का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए वेस्ट मैनेजमेंट की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कुसमी-आस्ता-जशपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल और कुसमी से शंकरगढ़ के मध्य सड़क मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शंकरगढ़ में भी रीपा अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्योँ का जायजा लिया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी श्री अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार श्री मोहन भारद्वाज, पी.डब्ल्यू.डी. के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. गुप्ता, नगर पंचायत कुसमी सी.एम.ओ. श्री नारायण साहू उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More