Home » संयुक्त जिला स्तरीय नि:शुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में जनसामान्य ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

संयुक्त जिला स्तरीय नि:शुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में जनसामान्य ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

by Bhupendra Sahu

राजनांदगांव । जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त जिला स्तरीय नि:शुल्क विशाल जनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में किया गया। इस अवसर पर शिविर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए जनसामान्य, दिव्यांगजन, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने तथा विशेषज्ञों द्वारा उपचार एवं परामर्श के कारण दोनों जिलों के लगभग 2907 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू, कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह, कलेक्टर मोहला- मानपुर- अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने शिविर का अवलोकन किया।

कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह ने आज प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिविर में कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि काफी दूरदराज क्षेत्रों से लोग आए हैं। उन्हें योजनाबद्ध तरीके से सेवाएं दी गई हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही इस शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विभाग को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां शिविर में जिन मरीजों का ईलाज किया गया है, उनका फॉलोअप लेंगे। शासन-प्रशासन की ओर से जनसामान्य की स्वास्थ्य जागरूकता के लिए यह पहल की गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के लोग इस शिविर से लाभान्वित हो सकें और उन्हें आसानी से चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More