Home » सोनाक्षी लगाएंगी दहाड़, शेरनी बनकर लौटेंगी सुष्मिता; ओटीटी पर दिखेंगे महिलाओं के अलग-अलग रूप

सोनाक्षी लगाएंगी दहाड़, शेरनी बनकर लौटेंगी सुष्मिता; ओटीटी पर दिखेंगे महिलाओं के अलग-अलग रूप

by Bhupendra Sahu

महिलाओं के जज्बे को बयां करतीं कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के बीच आ चुकी हैं, जो यह साबित कर चुकी हैं कि महिलाओं के लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी महिलाओं का बोलबाला खूब देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में नारी शक्ति का प्रदर्शन करतीं कई वेब सीरीज दर्शकों के बीच आने वाली है। दहाड़ से लेकर आर्या 3 तक इसी फेहरिस्त में शामिल हैं।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में काम करने के बाद अब वेब पर भी अपनी शुरुआत कर रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज है दहाड़। वह इसमें पुलिस की वर्दी पहन 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी सुलझाती दिखेंगी, जिनकी शिकायत कभी दर्ज नहीं की गई। इनका पड़ताल करने का जिम्मा सीरीज में अंजना भाटी बनीं सोनाक्षी पर होगा। जोया अख्तर इस सीरीज की निर्माता हैं। यह क्राइम ड्रामा सीरीज 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।
सास बहू और फ्लेमिंगो इस बात को आगे ले जाती है कि युद्ध में एक महिला से ज्यादा शक्तिशाली कुछ भी नहीं। डिंपल कपाडिय़ा की यह सीरीज हमें उन महिलाओं से परिचित कराती है, जो निडर हैं, लचीली हैं और अपनी पसंद को आगे रखने से डरती नहीं हैं। यह नई सास, बहू और बेटी की एक्शन से भरपूर उस लड़ाई को दिखाती है, जो उनके हक की रक्षा के लिए है। सीरीज 5 मई से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
हीरामंडी को निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बनाया है। खास बात यह है कि इसके जरिए भंसाली डिजिटल जगत में कदम रखने वाले हैं। यह उनकी पहली वेब सीरीज है, जिसे भव्य और शानदार बनाने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। यह एक महिला प्रधान सीरीज है, जिसमें मनीषा कोइराला से लेकर ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख जैसी कई अभिनेत्रियां दिखाई देंगी। यह इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
सुष्मिता सेन की आर्या 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आप ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसमें आर्या पहले से ज्यादा निडर, बेखौफ और दमदार अवतार में दिखेंगी। वह अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए शेरनी बनकर पर्दे पर लौटेंगी। सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और संदीप मोदी इसके निर्माता हैं। इसका टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
यह भी एक महिला केंद्रित सीरीज है, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका में हैं। यह मूल रूप से लोकप्रिय अमेरिकी सीरीज द गुड वाइफ का भारतीय रूपांतरण है। इसमें काजोल एक वकील का किरदार निभाने वाली हैं। काजोल इसमें एक गृहिणी बनी हैं, जिसका पति एक कांड के चक्कर में जेल पहुंच जाता है। इसके बाद काजोल को वकील बनकर सामने आना पड़ता है और फिर कहानी आगे बढ़ती है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More