Home » एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, अभिनेता सूरज पंचोली को किया बरी

एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, अभिनेता सूरज पंचोली को किया बरी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान खुदकुशी मामले में अभिनेता सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। जिया खान की खुशकुशी मामले में साल 2019 में मुकदमा शुरू हुआ और 20 अप्रैल 2023 को सुनवाई पूरी हो गई।

जिया खान ने 3 जून 2013 को जुहू स्थित अपने घर में आत्महत्या की थी और इसके लिए सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। तकरीबन 10 साल बाद मुंबई की सीबीआई अदालत ने इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है।

मामले की सुनवाई के दौरान जज ए एस सैय्यद ने पहले कटघरे में खड़े सूरज पंचोली का नाम पूछा फिर कहा कि सबूतों के अभाव में आपको दोषी नहीं पाया जा सकता। इसलिए आप आरोप से बरी किए जाते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More