Home » कटी-फटी पेंट में कैद हुआ रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया पर वायल हुईं तस्वीरें

कटी-फटी पेंट में कैद हुआ रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया पर वायल हुईं तस्वीरें

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा अपनी बोल्ड और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया का पारा गर्म करती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेहद शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी फिटनेस देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों भले ही किसी फिल्म में नहीं दिखाई दे रही हों लेकिन वो आए दिन अपने बोल्ड फोटोशूट से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं।

वो हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हालांकि फैंस को भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद ही शानदार आउटफिट में नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने इस फोटोशूट के दौरान कटी-फटी पेंट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। एक्ट्रेस का इस लुक में कातिलाना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी हॉटनेस भी इंटरनेट पर कहर बरपा रही हैं।

अभिनेत्री रिया ने इन तस्वीरों में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते हुए सिजलिंग पोज में तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करती हैं और साथ ही बाहर का जंक फूड बिल्कुल नहीं खाती हैं। रिया चक्रवर्ती जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट के जरिए अपना प्यार लूटाते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More