Home » मुझे गर्मी में साड़ी पहनना सबसे आरामदायक लगता है : सोनम कपूर

मुझे गर्मी में साड़ी पहनना सबसे आरामदायक लगता है : सोनम कपूर

by Bhupendra Sahu

आईपीएल मैच में एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा कि उन्होंने मैच के लिए साड़ी इसलिए चुनी, क्योंकि यह आरामदायक ड्रेस है। सोनम अपने पति आनंद आहूजा और टिम कुक के साथ गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच देखने गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिंपल लाइनिंग वाली साड़ी पहनी और विंटेज जूलरी के साथ कंप्लीट लुक दिया।

न्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, विंटेज जूलरी के साथ एक सिंपल लाइनिंग साड़ी में। मुझे गर्मी में पहनने के लिए साडिय़ां सबसे आरामदायक लगती हैं। अनाविला का शुक्रिया, कुछ बेहतरीन और सबसे खूबसूरत साडिय़ां बनाने के लिए, जो सादगी को दर्शाती हैं।
इसके अलावा, सोनम फिलहाल बेटे वायु के साथ अपना समय बिता रही हैं। कुछ सालों तक डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को शादी कर ली। उन्होंने 20 अगस्त, 2022 को अपने बेटे वायु को जन्म दिया

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More