Home » अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली विदेशी बाजारों में तेज के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह अधिकांश खाद्य तेलों के दाम गिर गए जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा सप्ताहांत पर 11 रिंगिट बढ़कर 4111 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.76 सेंट की तेजी लेकर 54.23 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

सप्ताहांत पर सोया रिफाइंड 73 रुपये, पाम ऑयल 67 रुपये और वनस्पति तेल 200 रुपये प्रति च्ंिटल गिर गया जबकि मूंगफली तेल में 222 रुपये प्रति च्ंिटल की तेजी रही।

वहीं, सरसों तेल और सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे।सप्ताहांत पर सरसों तेल 13187 रुपये प्रति च्ंिटल, मूंगफली तेल 20732 रुपये प्रति च्ंिटल, सूरजमुखी तेल 15751 रुपये प्रति च्ंिटल, सोया रिफाइंड 13553 रुपये प्रति च्ंिटल, पाम ऑयल 9666 रुपये प्रति च्ंिटल और वनस्पति तेल 11333 रुपये प्रति च्ंिटल पर रहा।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More