Home » विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने माता कौशल्या महोत्सव को किया सम्बोधित…राम सर्वव्यापी हैं

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने माता कौशल्या महोत्सव को किया सम्बोधित…राम सर्वव्यापी हैं

by Bhupendra Sahu

कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भगवान श्री राम सर्वव्यापी हैं। वे हम सबके मन और तन में समाए है। तुलसीदास और वाल्मीकि जी की रचनाओं में श्रीराम का विस्तार से वर्णन मिलता है।

डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परम्परा और धरोहर को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। कौशल्या माता के धाम चन्दखुरी को अब देश-विदेश में जाना जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल और संस्कृति विभाग बधाई के पात्र हैं।

श्री महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति को सहेजने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चन्दखुरी में जहां देश का एकमात्र कौशल्या माता का मंदिर है, जिसे राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय पटल पर रखने का काम किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रामायण और मानस मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से राम नाम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। एक विशेष पहल के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से मानस मंडली के कलाकारों को विदेशों में प्रस्तुति के लिए एमओयू भी किया है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को विदेशों में भी पहचान मिलेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More