Home » भारत ने विश्व की सबसे बडी 559 वैश्विक कलाइमेट क्लॉक को एक साथ जोडऩे का विश्व रिकॉर्ड बनाया

भारत ने विश्व की सबसे बडी 559 वैश्विक कलाइमेट क्लॉक को एक साथ जोडऩे का विश्व रिकॉर्ड बनाया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। एनर्जी स्वराज फाउंडेशन ने 22 अप्रैल, 2023 को आईजीआई स्टेडियम, नई दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी ग्लोबल क्लाइमेट क्लॉक असेंबली और डिस्प्ले इवेंट का आयोजन किया। जिसमें देशभर के लोग पूरे भारत में 559 क्लाइमेट क्लॉक को 7000 लोगों और समाज के सभी समुदायों के 3000 संगठनों द्वारा एकत्रित किया गया था। सभी लोग 559 क्लॉक को एक साथ जोडऩे का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एकत्रित हुए। ग्लोबल क्लाइमेट क्लॉक असेंबली और डिस्प्ले इवेंट एक बड़ी सफलता थी और आम लोगों के बीच जलवायु परिवर्तन को कम करने का समर्थन करने के लिए खुद को बदलने की नींव रखी। क्लाइमेट क्लॉक के सह-संस्थापक जियान गोलन से ईएसएफ को एक विशेष मैसेज प्राप्त हुआ। आम लोगों के लिए जलवायु घड़ी लाने वाले दुनिया में पहले व्यक्ति थे। ब्राजील से राउल डी लीमा और ओकीमे क्वामे एक आर्टिस्ट (एक्टिविस्ट़ आर्टिस्ट)। क्लॉक की असेंबली सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई।

इस कार्यक्रम में प्रो. टी.जी. सीताराम ने प्रोफेसर सोलंकी को उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यो के लिए उन्हें खड़े होकर सम्मान देने के लिए कहा। स्वराज फाउंडेशन के संस्थापक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के प्रोफेसर चेतन एस. सोलंकी ने बदलती जलवायु और इसके कारणों 5 पॉइंट ‘अंडरस्टैंडिंग क्लाइमेट चेंज एंड आई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा का उपयोग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति जलवायु परिवर्तन में योगदान दे रहा है। उन्होंने ऊर्जा के उपयोग को सीमित करने के लिए एएमजी अवॉइड-न्यूनतम-जेनरेट सिद्धांत पर बल दिया। एक्सिस बैंक के सस्टेनेबिलिटी एंड सीएसआर प्रमुख श्री अभिजीत अग्रवाल ने कहा कि हमने आज वास्तव में कुछ विशेष हासिल किया है, कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं किया। सीएस आर के श्री विग्नेश्वरन रामलिंगम ने कहा कि कलाइमेट चेंज के लिए लोगों में जागरुकता लाने का अधिक प्रयास की जरुरत है। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण और अपने कार्बन फुट प्रिंट को कम करने का भी संकल्प लिया।

मौके पे नीति आयोग से डॉ.चिंतन वैष्णव जी औऱ सी. एस. आई. आर. के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जी महेश जी भी मौजूद थे दिल्ली स्थित स्कूल की एक14 वर्षीय छात्रा सिमरन ने कहा कि क्लाइमेट क्लॉक को जोडऩा और इसके परिवर्तनों के बारे में जागरूक करना अच्छा लगता है। उन्होंने जलवायु के बारे में गहरी चिंता दिखाते हुए कहा कि अब अक्षय संसाधनों की ओर परिवर्तन करने का समय आ गया है।यह इवेंट क्लाइमेट क्लॉक यूएसए के टाइम स्क्वायर न्यूयॉर्क में ट्रेंड कर रहा था। दुनिया भर के एक्टिविस्ट ने अपने मैसेजों को साझा किया है।

इस आयोजन का वैश्विक भागीदार क्लाइमेट क्लॉक ग्रुप है, जिसने सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम स्क्वायर में क्लाइमेट क्लॉक प्रदर्शित किया था। ‘पीआर गुरु इस मेगा इवेंट के पीआर और मीडिया पार्टनर थे। एनर्जी स्वराज फाउंडेशन को एक्सिस बैंक लिमिटेड से वित्तीय सहायता और फाउंडेशन ने बैंक द्वारा प्रदान किए गए पर्याप्त समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन एक बड़ी सफलता थी और इसने स्थायी भविष्य की दिशा में बदलाव की शुरुआत की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More