Home » ट्विटर का बड़ा एक्शन, सलमान खान-विराट कोहली समेत कई बड़ी हस्तियों का ब्लू टिक हटाया

ट्विटर का बड़ा एक्शन, सलमान खान-विराट कोहली समेत कई बड़ी हस्तियों का ब्लू टिक हटाया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। ट्विटर ने आज 21 अप्रैल दिन शुक्रवार से लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिये हैं। ट्विटर के इस एक्शन के बाद सूपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, रतन टाटा जैसे कई बड़े अरबपति बिजनेसमैन के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए गए हैं। जोकि अब तक मुफ्त में ब्लू टिक का लाभ उठाते चले आ रहे हैं। लेकिन अब इनको भी ब्लू टिक के लिए पैसे चुकाने होंगे। तभी ब्लू टिक की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान मस्क ने पहले ही कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। मस्क ने कहा था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए हर महीने भुगतान करना पड़ेगा। जिसकी लागत वेब के माध्यम से 650 रुपए और आईओएस-एंड्रॉइड के जरिए 900 रुपए महीना है।
ऐसे अकाउंट जिन्हें ट्विटर की पेड सर्विस लिए बिना ही ब्लू अकाउटं मिला हुआ था। उन अकाउंट्स से अब ब्लू टिक हटाया जा चुका है। इस क्रम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय राजनीति के बड़े नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, मंत्री सौरभ भारद्वाज, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित कई हस्तियों के नाम से भी ट्विटर पर ब्लू टिक हट गया है।
इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट अकाउंट्स के वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा देगी। जिन्हें एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने से पहले ट्विटर द्वारा सत्यापित किया गया था, जब तक कि उन्होंने ट्विटर ब्लू या बिजनेस फोकस्ड ट्विटर वेरिफाइड संगठनों की योजना की सदस्यता नहीं ली है।
शुरुआत में ब्लू टिक प्रसिद्ध व्यक्तियों को फेक अकाउंट से बचाने और झूठी सूचनाओं से निपटने के तरीके के रूप में काम करता था। इससे पहले मार्च में ट्विटर ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया था, 1 अप्रैल को, हम अपने लीगेसी वेरिफाइड प्रोग्राम को खत्म करना शुरू करेंगे और वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा देंगे। ट्विटर पर अपना ब्लू टिक रखने के लिए लोग ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप कर सकते हैं।
ट्विटर ने सबसे पहले शुरुआत की। ब्लू चेक मार्क सिस्टम 2009 में उपयोगकर्ताओं को यह पहचानने में मदद करने के लिए बनाया था कि मशहूर हस्तियां, राजनेता, कंपनियां और ब्रांड, समाचार संगठन और अन्य सार्वजनिक हित के खाते रीयल थे न कि फेक। कंपनी ने पहले वेरिफिकेशन के लिए चार्ज नहीं लिया था। एलन मस्क ने साल 2022 में कंपनी के अधिग्रहण के दो हफ्ते के अंदर प्रीमियम सर्विस में से एक के रूप में चेक-मार्क बैज के साथ ट्विटर ब्लू लॉन्च किया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More