प्रयागराज । रिटायर्ड न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता वाला न्यायिक आयोग अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए गुरुवार को प्रयागराज पहुंचा। सर्किट हाउस में कमिश्नरेट के आला अधिकारियों और एडीजी जोन व पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की।
आयोग में न्यायमुर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी के अलावा रिटायर्ड आईपीएस सुबेश कुमार सिंह और रिटायर्ड न्यायमूर्ति बृजेश कुमार सोनी भी शामिल हैं। अतीक अहमद और अशरफ के हत्या के मामले में लखनऊ से आई एसआईटी ने पीएचक्यू में पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई और अधिकारियों से पूछताछ की गई
इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल कॉल्विन अस्पताल के कैंपस में लगे सीसीटीवी के खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। माना जा रहा है कि इस मामले में अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। एसआईटी में सवाल उठाया कि महीनों से सीसीटीवी बंद है तो किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया। अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।
माफिया अतीक और अशरफ की कॉल्विन अस्पताल परिसर में 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गठित एसआईटी ने बृहस्पतिवार को घटना स्थल का निरीक्षण कर सीन का रीक्रेयेशन कराया। उस दिन अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात सभी सिपाही और दरोगा मौजूद थे। सभी से फिर से अपनी वही पोजीशन लेने के लिए कहा गया, जिस पोजीशन में वह घटना के वक्त थे। काफी देर तक छानबीन और पूछताछ के बाद टीम सर्किट हाउस के लिए रवाना हुई।
00