Home » कानून व्यवस्था में भाजपा पूरी तरह से फेल- अखिलेख यादव

कानून व्यवस्था में भाजपा पूरी तरह से फेल- अखिलेख यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। भाजपा राज में दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में अपराधी अपराध है। हर वर्ग डरा और सहमा हुआ है।

खुद भाजपा नेता अब मानने लगे है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मुख्यमंत्री जी पता नहीं सच को झूठ बनाने में क्यों लगे रहते हैं? जालौन के एट में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने रेप पीडि़ता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया, रेपीडि़ता के साथ साथ उसकी 7 माह की बच्ची भी झुलस गई। प्रदेश में कहीं छात्राओं के साथ छेडख़ानी तो कहीं, बलात्कार और कहीं हत्या की खबरें हर दिन देखने को मिल रही हैं।

महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध है। जनता का पुलिस पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। जनता भाजपा के जंगलराज से परेशान हो चुकी है। छल-बल- धन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के जरिए सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More