Home » फ्रंट कट-आउट ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, हॉट तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

फ्रंट कट-आउट ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, हॉट तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने स्टनिंग फैशन स्टेटमेंट्स और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की खूबसूरती भरा अंदाज देख कर फैंस एक बार फिर से उनके लुक्स पर अपना दिल हार गए हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वो हर बार अपनी हर एक तस्वीरों में बेहद ही अलग अंदाज में नजर आती हैं। हालांकि उनका लुक भी सबसे हट कर होता है।

हाल ही में भूमि पेडनेकर ने अपने लेटेस्ट स्टाइलिश आउटफिट पहनकर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस अवतार देख कर फैंस के पसीने छूट गए हैं। भला छूटा भी क्यों ना उनकी हॉटनेस ही हर बार बवाल मचा देती हैं। दम लगा के हईशा मूवी से एक्ट्रेस ने काफी चर्चाएं बटौरी थी। हालांकि उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अपने इन लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ऑल व्हाइट कट-आउट जैकेट सेट पहना हुआ है। भूमि पेडनेकर अपने इस लुक में बेहद ही हॉट लग रही हैं। बालों को हेयर स्टाइल करवा के और साथ ही लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि भूमि पेडनेकर हाल ही में मुंबई में जिओ स्टूडियोज के इवेंट में पहुंची थी जहां उनके लुक ने महफिल लूट ली थी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More