बेंगलुरु/नई दिल्ली (एं)। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. टिकट ना मिलने के कारण कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. रविवार (16 अप्रैल) को उन्होंने बीजेपी से अपना इस्तीफा दिया था.