Home » सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया केरता शक्कर कारखाना के नवनिर्मित को-जनरेशन पॉवर प्लांट का शुभारंभ

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया केरता शक्कर कारखाना के नवनिर्मित को-जनरेशन पॉवर प्लांट का शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

रायपुर । को-जनरेशन प्लाट के शुभारंभ के साथ ही मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इस प्लांट में 2 मेगावाट्र विद्युत का उत्पादन को-जनरेशन प्लांट के माध्यम से इसका विक्रय किया जाएगा। जिससे कारखाने के साथ-साथ किसानों को भी फायदा होगा। मां महामाया शक्कर कारखाना को विद्युत उत्पादन से हर महीने लगभग एक करोड़ रूपए की अतिरिक्त आय अनुमानित है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में को-जनरेशन पॉवर प्लांट का स्टार्ट बटन दबाकर विद्युत उत्पादन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के तीसरे पॉवर प्लांट का शुभारंभ इस क्षेत्र में होना ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह प्लांट प्रारंभ होने से कारखाना और किसान दोनों को लाभ होगा। कारखाना में सरप्लस बिजली का उपयोग नही हो रहा था, जिसे ध्यान मे रख पॉवर प्लांट स्थापना के लिए सरकार ने 2 करोड़ रूपए का अनुदान दिया, जिससे प्लांट की स्थापना की गई। अब कारखाना के उत्पादित सरप्लस बिजली को बेचने से प्रतिमाह करीब एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। यहां एथेनॉल प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कारखाना प्रबंधन को महाराष्ट्र के समृद्ध शक्कर कारखानों का भ्रमण अवलोकन वहां की प्रबंधन एवं तकनीक को केरता कारखाने में भी लागू करने का सुझाव दिया ताकि यह शक्कर कारखाना किसानों के लिए और अधिक लाभप्रद हो सके। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के साथ किसान हित मे लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गन्ना, धान, तेंदूपत्ता का सर्वाधिक दाम दिया जा रहा है। वहीं 65 प्रकार का वनोपज और मिलेट्स की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More