Home » कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी आशिकी 3, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी आशिकी 3, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

by Bhupendra Sahu

चर्चित फिल्म आशिकी की तीसरी फिल्म आशिकी 3 को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रहती है। कार्तिक आर्यन के मुख्य भूमिका में होने के कारण यह फिल्म सुर्खियों में रहती है। कुछ दिन से चर्चा चल रही थी कि इस फिल्म में कार्तिक नजर नहीं आएंगे। अब नई खबर के मुताबिक कार्तिक के फिल्म छोडऩे की खबर गलत है। वह अब भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। आइए, जानते हैं आशिकी 3 की नई जानकारी के बारे में।

रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आशिकी 3 का हिस्सा हैं और इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। यह एक बड़ा ब्रैंड है, बड़ी फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू हो, इससे पहले अच्छी-खासी तैयारी की जरूरत है। कार्तिक इसे क्यों छोड़ेंगे? वह निर्माताओं से इसकी पुष्टि कर चुके हैं। वह सार्वजनिक रूप से भी बता चुके हैं।

आशिकी 3 के लिए अभी महिला कलाकार का नाम तय नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे में एक बार फिर से पर्दे पर कार्तिक और सारा की जोड़ी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दोनों की डेटिंग और ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कार्तिक और सारा लव आज कल में साथ नजर आए थे।

आशिकी और आशिकी 2 दोनों का म्यूजिक खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म का म्यूजिक भी खास होगा। पिछले साल एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने कहा था कि इस फिल्म में ऑरिजिनल म्यूजिक होगा और वह इसके म्यूजिक पर एक साल तक काम करेंगे। भट्ट ने कहा था, मैं रीक्रिएशन में विश्वास नहीं करता, मुझे ऑरिजनल में भरोसा है। आशिकी और आशिकी 2 में ऑरिजनल धुन थीं।। मेरे पास ऑरिजनल धुन बनाने की क्षमता है।
आशिकी 1990 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद आशिकी 2 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सुरी ने किया था। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म के गानों को खासा लोकप्रियता मिली थी। अब प्रशंसकों को आशिकी 3 का इंतजार है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More