Home » जोकोविच लगातार तीसरी बार मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर

जोकोविच लगातार तीसरी बार मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर

by Bhupendra Sahu

मोनाको । सार्बिया के नोवाक जोकोविच इटली के लोरेंजो मुसेटी से 4-6, 7-5, 6-4 से हार कर मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।
यह तीसरा मौका है जब 22 ग्रैंड स्लैम विजेता और टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा है। क्ले कोर्ट पर मुसेटी ने तेज तर्राक खेल का मुजाहिरा किया वहीं जोकोविच में मैच के दौरान आठ बार अपनी सर्विस गंवाई और यही दोनो खिलाडिय़ों के बीच जीत हार का कारक बनी।

मोंटेकार्लो में दो बार के चैंपियन जोकोविच पिछले साल फ्रांस के कोटे डीज़ूर से पहले दौर में हार गए थे जबकि 2021 में उनका सफर तीसरे दौर पर समाप्त हो गया था। जोकोविच को शिकस्त देने के बाद मुसेटी यानिक सिनर का सामना कर रहे हैं। सिनर दसवीं वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्कज को 3-6, 7-6 (6), 6-1 से हरा कर टूर्नामेंट के चर्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

एक अन्य मैच में तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3-6, 7-5, 7-6 (7) से हरा कर चर्टर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना होल्गर रूने से होगा वहीं जर्मन चलीफायर जैन लेनार्ड स्ट्रफ ने चौथी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को 6-1, 7-6 (6) से हराया। स्ट्रफ अब 2021 के उपविजेता आंद्रे रुबलेव से भिडेंगे। रुबलेव ने करेन खाचानोव को 7-6 (4), 6-2 से हरा कर अंतिम आठ में जगह बनायी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More