Home » विश्व ट्रायथलॉन में वापसी करेंगे रूसी, बेलारूसी एथलीट

विश्व ट्रायथलॉन में वापसी करेंगे रूसी, बेलारूसी एथलीट

by Bhupendra Sahu

मैड्रिड । विश्व ट्रायथलॉन ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के दिशानिर्देश का समर्थन करते हुए कहा है कि दोनों देशों के खिलाड़ी तटस्थ रूप से उसके आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगे। विश्व शासी निकाय ने कहा कि वह दोनों देशों के एथलीटों को अपनी प्रतियोगिताओं में लाने के लिये समीक्षा प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि आईओसी ने पिछले हफ्ते रूस और बेलारूस के एथलीटों को तटस्थ ध्वज के नीचे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लौटाने की सिफारिश जारी की थी। पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद आईओसी एवं अन्य खेल निकायों ने दोनों देशों के एथलीटों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।
विश्व ट्रायथलॉन ने एक बयान में कहा, आईओसी की सिफारिश और ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों के बाद मार्च 2022 की शुरुआत में विश्व ट्रायथलॉन आयोजनों में भाग लेने वाले सभी एथलीटों की सुरक्षा की गारंटी के लिए प्रतिबंध लगाए गए थे।
बयान में कहा गया, आज का निर्णय रूसी और बेलारूसी पासपोर्ट रखने वाले तटस्थ खिलाडिय़ों के साथ-साथ दोनों देशों के अधिकारियों को खेलों में प्रवेश करवाने की खातिर लिया गया था।
टेबल टेनिस, तैराकी, तलवारबाजी, जूडो और तायचंडो के विश्व निकाय पहले ही रूसी और बेलारूसी खिलाडिय़ों को तटस्थ ध्वज के नीचे अपने आयोजनों में शामिल करने के लिये राज़ी हो गये हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ ने प्रतिबंध को बरकरार रखा है।
निकाय ने कहा, विश्व ट्रायथलॉन आईओसी और एसोसिएशन ऑफ़ समर ओलंपिक इंटरनेशनल फ़ेडरेशन के साथ काम कर रहा है ताकि किसी भी एथलीट या किसी आयोजन में भाग लेने की खातिर दोनों देशों के अधिकारियों के लिये आवश्यक स्वतंत्र समीक्षा प्रक्रिया तैयार की जा सके।
विश्व ट्रायथलॉन चैंपियनशिप शृंखला मई 2023 में जापान के योकोहामा में शुरू होगी।
आईओसी बाद में 2024 के खेलों में रूसी और बेलारूसी एथलीटों की भागीदारी पर एक अलग निर्णय लेगा, जबकि यूक्रेन ने कहा है कि अगर रूसी खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेते हैं तो वह खेलों का बहिष्कार करेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More