इंदौर। सियागंज किराना बाजार में सप्ताहांत ग्राहकी ऊपर नीचे होती रही। शक्कर महंगी बिकी। खोपरा बूरा तथा साबूदाना में मजबूती दर्ज की गई। हल्दी में उठाव साधारण बताया गया।
स्थानीय किराना बाजार में सोमवार को शक्कर 3700 से 3730 रुपये प्रति च्ंिटल खुलने के शनिवार को 3730 से 3760 रुपये बोली गई। शक्कर की दैनिक आवक 04 से 05 गाड़ी की रही। खोपरा गोला 120 से 140 रुपये होकर थमा।
हल्दी में मांग साधारण बताई गई। इसमें 90 से 160 रुपये की रंगत पर सौदे हुए। खोपरा बूरा ऊंचा बिका। इसमें कामकाज 1950 से 3800 रुपये के स्तर पर हुआ। साबूदाना में पूछपरख से भाव सौ से सवा सौ रुपये प्रति च्ंिटल ऊंचे बोले गए।
00